रामसनेहीघाट, बाराबंकी – क्षेत्र के कोटवा सड़क में एक एजेंसी में लगी आग में वहां खड़ी 11 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सहित तमाम कीमती समान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर विभाग रामसनेहीघाट की टीम ने आग पर काबू पाया। एजेंसी संचालक हिमांशू वर्मा ने मामले की जानकारी शिकायती पत्र देकर पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरे चुरई निवासी हिमांशु वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा की कोटवा स्थित पराग एण्ड बेकरी एजेन्सी में बीती रात में शॉर्ट शर्किट से आग लग गयी। जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक आंख में विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे वहां खड़ी 11 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी व बेकरी का सामन जल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचा अग्निशमन दल ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन बावजूद इसके एजेन्सी मालिक के बताय अनुसार काफी नुकसान हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये जानकारी में आयी है।
शॉर्टसर्किट से लगी आग, स्कूटी सहित तमाम कीमती समान जलकर हुआ खाक
RELATED ARTICLES




