Tuesday, June 17, 2025
spot_img

28.3 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशश्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई

श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई

रायबरेली- गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया गया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी स्वामी दयाल (60), मिथलेश कुमारी (50), विशाल (9), प्रिंस (12), गुड्डू (38), विमलेश (40), विजय (45) व नीतू (25) किराए की कार से महाकुंभ स्नान करने के लिए गए थे। सुबह स्नान कर घर लौट रहे थे। रायबरेली-सेमरी मार्ग पर जतुआ टप्पा के पास कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल स्वामी दयाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar