Homeउत्तर प्रदेशश्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हुई हादसे में...

श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हुई हादसे में एक श्रद्धालु की मृत्यु, जबकि सात गंभीर रूप से घायल

7 / 100 SEO Score

अयोध्या में श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को रेफर किया गया है। यूपी के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि सात श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा नौउवा कुआं के पास हुआ। बस में कुल 22 श्रद्धालु सवार थे और सभी तेलंगाना के निवासी हैं। इस भीषण दुर्घटना में तेलंगाना के रामनअनजनेलू (42 वर्ष) निवासी बल्लारपुर जिला मिरचिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में रंगना ( 35 वर्ष) निवासी मल्लारपुर जिला मिरचिल तेलंगाना, मोहन (40 वर्ष), भलहस ( 40 वर्ष), रवीश कुमार (45 वर्ष), नागराज ( 30 वर्ष), रामू ( 33 वर्ष) और राजमोहन  (34 वर्ष) घायल हो गए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular