Homeउत्तर प्रदेशश्रीमद् भागवत कथा समापन पर निकली कलश विसर्जन यात्रा, हुआ विशाल भंडारा

श्रीमद् भागवत कथा समापन पर निकली कलश विसर्जन यात्रा, हुआ विशाल भंडारा

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – कस्बा बड़ागांव स्थित दुर्गा मंदिर में बीते एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। शुक्रवार को मोहल्ला नालीपार से कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा मसौली चैराहा से होते पड़रिया घाट पहुंची। यहां पर कन्याओं के सिरों पर रखे कलशों को विधि-विधान से कल्यानी नदी में विसर्जित किया गया।
कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर गत गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया। कलश यात्रा में सभी कन्याओं के सिरों पर कलश रखकर कथावाचक उमेश महराज ने तिलक लगाकर उन्हें पड़रिया घाट के लिए रवाना किया। कलश यात्रा में लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। सैकड़ों युवा डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। कथावाचक उमेश महराज ने कहा कि जिस प्रकार यज्ञ में पूर्ण आहुति के बिना यज्ञ सफल नहीं होता, इसी प्रकार श्रीमद् भागवत कथा कलश विसर्जन के बिना अपूर्ण रहती है। कलश विसर्जन पर कथा को विश्राम दिया जाता है। इस मौके पर कथा आयोजक श्रवण कुमार कश्यप सुभाष कश्यप सुशील चैहान रंजीत कश्यप पुत्तन यादव कृष्ण कुमार कश्यप रामू वर्मा किशन रस्तोगी आदि मौजूद रहे ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular