Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर शोभायात्रा निकाल...

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर शोभायात्रा निकाल मनाया उत्सव

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – राम मंदिर निर्माण एव प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर कस्बा बदोसराय मैं शोभा यात्रा निकालकर उत्सव मनाया गया। मंगलवार को मातन मंदिर विदुर आश्रम बदोसराय परिसर से राम दरबार रथ पर सजाकर कस्बे में शोभा यात्रा निकली गई । शोभा यात्रा का जगह-जगह कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । शोभायात्रा में कस्बे एवं क्षेत्र के आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजे पर बज रहे राम धुन एवं राम भजनों पर युवा नृत्य करते हुए जय श्री राम के उद्घोष के साथ चल रहे थे । कस्बा बदोसराय के मुख्य चैराहे पर भाजपा नेता प्रहलाद कनौजिया व नीरज वर्मा , ग्राम प्रधान रमसहांय दयाशंकर शुक्ल की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा किया । यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर ग्राम टिकुरी होते हुए बदोसरांय कस्बे के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए मुख्य चैराहे से मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई । यात्रा समापन के बाद हवन पूजन कर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक सैम सोनी ने बताया कि बीते वर्ष की भांति सभी के सहयोग से राम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर उत्सव समारोह मानाया गया है।
इस अवसर पर पंडित सज्जन महराज, सन्त गोपाल दास, अशोक तिवारी, श्याम सोनी, चन्द्र भान तिवारी, आलोक कनौजिया सहित सैकड़ों महिला, पुरुष, युवा, उत्साह पूर्वक यात्रा में शामिल रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular