Homeउत्तर प्रदेशसंगठनात्मक चुनाव की समीक्षा बैठक में पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक मंडल स्तरीय चुनाव...

संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा बैठक में पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक मंडल स्तरीय चुनाव के रोडमैप पर हुई चर्चा

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- संगठन महापर्व के तहत संगठनात्मक चुनाव के लिए जिले के पर्यवेक्षक बनाए गए भाजपा के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे। सांगठनिक  दृष्टि से सभी 25 मंडल के चुनाव अधिकारियों संग बूथ समिति गठन की समीक्षा की।उन्होंने प्रत्येक मंडल की आख्या बिंदुवार पूछी।मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए रोडमैप पर चर्चा की।  
ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न दायित्वों पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया।कहा, भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है जिसमें निर्धारित समय पर चुनाव संपन्न कराए जाते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता   राष्ट्र सर्वोपरि का पवित्र भाव अपने हृदय में लेकर पार्टी के लिए समर्पित रहता है।बताते चलें कि भाजपा में संगठनात्मक चुनाव के तहत बूथ अध्यक्ष का चुनाव एवं बूथ समितियों का गठन 5 दिसंबर तक ,मंडल अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर एवं जिला अध्यक्ष का चुनाव 30 दिसंबर तक संपन्न कराए जाने हैं।प्रत्येक दायित्वों पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह,जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह,शील रत्न मिहिर,गुरुशरण लोधी,संदीप गुप्ता,रचना श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई,प्रमोद तिवारी, बृजेश रावत,शेखर हयारण,मनोज वर्मा,नवीन राठौर,रामेश्वरी त्रिवेदी,रोहित सिंह,आशुतोष अवस्थी सहित सभी मंडल चुनाव अधिकारी मौजूद रहे

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular