जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 संजीव कुमार थाना जामो मय हमराही को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम धनेपुर में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचने पर 01 अवैध खनन करने वाली जे0सी0बी0 मेन रोड से जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा जे0सी0बी0 को रुकवाकर चालक मो० इमरान पुत्र मो० आतमीन निवासी रामनगर मजरे शिवपुर थाना जामो जनपद अमेठी से पूछताछ की गई । पूछताछ में जे0सी0बी0 चालक द्वारा अवैध खनन की बात स्वीकार की गई । जे0सी0बी0 चालक से कागज मांगने पर दिखा न सका । थाना जामो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए जे0सी0बी0 को एमवी एक्ट की धारा 207, 3/181,39/191,196,66/192 में सीज कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




