Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध अवस्था में तालाब में मिला लापता का शव

संदिग्ध अवस्था में तालाब में मिला लापता का शव

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड से लगे हुए भानपुर चौराहा समीप सवाई मजरे भानपुर गांव से सटे हुए तालाब में ग्रामीणों ने एक शव को देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे  प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी सहित पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव काफी पुराना लग रहा था। शव की शिनाख्त पुरवा डीह मजरे महुलारा निवासी सुधीर कुमार पांडे पुत्र पुत्तन पांडे 46 के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भतीजे आशीष ने शव को पहचान करते हुए बताया कि उनके चाचा अक्सर बाहर घूमा करते थे । लगभग एक सप्ताह पूर्व से ही वो घर नहीं आए थे। उनकी शादी नहीं हुई थी, अकेले रहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 
 
 
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular