Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध दशा में हाईवे किनारे बेहोश मिला ट्रक चालक

संदिग्ध दशा में हाईवे किनारे बेहोश मिला ट्रक चालक

7 / 100 SEO Score

जगदीशपुर, अमेठी – थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे स्थित तेतारपुर मोड़ के पास शनिवार रात ट्रक चालक संदिग्ध रूप से बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिचालक ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का दावा है कि हार्ट अटैक से चालक की मौत हुई है। बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र शाहगढ़ निवासी नसराम खान 55, परिचालक रामपुर जिले के खजुरिया थानाक्षेत्र के लखीमपुर गांव निवासी आरिफ संग सितारगंज मंडी से धान का ट्रक लोडकर बिहार जा रहा था। रास्ते में जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेतारपुर के पास एक ढाबे पर ट्रक खड़ी कर नसराम खान शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। काफी देर तक जब नसराम वापस नहीं आया तो सहयोगी आरिफ तलाश करते हुए मौके पर पहुंचा। खेतों के पास नसराम बेहोश पड़ा था तो उसके नाक व कान से खून निकल रहा था। हड़बड़ाए आरिफ ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए नसराम खान को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular