Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में किसान पथ के निकट मिला महिला का शव, हड़कम्प

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान पथ के निकट मिला महिला का शव, हड़कम्प

7 / 100 SEO Score


निंदूरा, बाराबंकी- किसान पथ की सर्विस लाइन पर अज्ञात महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहां चर्चाओं की बाजार गर्म हैं वही पुलिस के अथक प्रयास बावजूद शव की पहचान नहीं हो पायी। अब पुलिस महिला को मानसिक विक्षिप्त बता रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत जबरीखुर्द गांव के बगल से निकले किसान पथ की सर्विस लाइन पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों ने पड़ा देखा। सुबह टहलने निकले गांव के लोगों की नजरे शव पर पड़ने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना कुर्सी प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जो कि आस-पास कस्बे में घूमतीं रहती थी। मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। महिला सलवार सूट पहने हुए हैं।शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular