Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फांसी से लटकता मिला शव पुलिस ने...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फांसी से लटकता मिला शव पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फांसी के फंदे से घर पर लटकता मिला। इससे घबराए परिजन शव को फांसी के फंदे से उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि कोठी थाना क्षेत्र के बक्सावां मजरे कोठी गांव निवासी मुस्कान बानो उम्र करीब 18 वर्षीय  पुत्री इरशाद अली उर्फ कंडूम मंगलवार देर रात भोजन करने के बाद घर पर सोई हुई थी। बुधवार  सुबह परिजनों के सोकर उठने पर उसका शव घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटकता देखा चीखपुकार मच गई मौके पर एकत्र भीड़ में मृतका पिता ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया  है। वही इस संबंध में वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवसागर तिवारी का कहना है कि घटना से घबराए परिजन ने शव को फंदे से उतारकर सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोप से संबंधित कोई भी तहरीर नहीं है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular