Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का फंदे से लटकता...

संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों का फंदे से लटकता शव हुआ बरामद

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – अलग अलग स्थानों पर दो युवकों का रस्सी के फंदे से लटकता शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं कि दोनो युवक बीमारी व आर्थिक स्थिति से परेशान थे और मौत को गले लगा लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला मँझपटिया निवासी 30 वर्षीय उदयराज वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा वर्तमान समय मे आर्थिक तंगी के कारण परेशान था मृतक उदयराज की पत्नी शांतिदेवी तीन दिन पूर्व अपने पिता की तेहरी संस्कार मे अपने मायके ग्राम पड़री गयी थी तथा मृतक अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ घर पर था। रात्रि मे पुत्र को नीचे सुलाकर उदयराज अपने दो मंजिला मकान के कमरे मे साडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक ने गाय पाल रखी थी जिसका दूध बेचकर घर का खर्च चलाता था सुबह मोहल्ले के बच्चे जब दूध लेने गये तो देखा दो मंजिला मकान के कमरे मे उदयराज का शव लटक रहा है बच्चो के शोर मचाने पर आये ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक यसकांत सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मजरे अम्बौर में एक 34 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर लगे आम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक बीमारी से परेशान बताया जा रहा हैं। रसूलपुर मजरे अम्बौर निवासी विष्णु कुमार विश्र्कर्मा पुत्र राम प्रकाश विश्वकर्मा ने बीती रात्रि गांव के बाहर जैसीराम के खेत मे लगे आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दी।मृतक के एक 11 वर्षीय पुत्री  निधि व 8 वर्षीय वंशिका है। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular