Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता  विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता  विवाहिता का शव

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी- असंद्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के बाजपुरा गांव निवासी गोलू केवट की पत्नी मीरा (22) का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालातों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला । करीब एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।घटना की सूचना पाकर असंद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में ले लिया।परिजनों के मुताबिक मेले में जाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।पत्नी मेले में जाने की जिद पर अड़ी थी लेकिन पति इंकार कर रहा था।इसी के चलते घटना घटित होना बताया जा रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular