Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती का उसी के कमरे में फंदे से लटकता...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

3 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – मानसिक रूप से परेशान 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों को नहीं पता क्या हुआ।प्राप्त जानकारी अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम  खानपुर मजरे चक्सार में 18 वर्षीय शालिनी पुत्री रज्जन लाल का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका के पिता रज्जन लाल ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने से इस कारण वह हमेशा घर पर ही रहती थी। परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या का मामला बताते हुए बताया कि उन्हें नहीं पता कि अचानक शालिनी के दिमाग में क्या आया और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहदीपुर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular