Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन के निकट मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन के निकट मिला युवक का शव

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र के दरियाबाद  सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला। घटना सुबह के समय स्टेशन के खंभा संख्या 1038-7 के पास लाइन नंबर तीन पर हुई। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे पड़े शव की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। दरियाबाद थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान देखवा ग्राम पंचायत कमोली निवासी मनोज के रूप में हुई। वह जंगली के पुत्र थे।रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर बजरंगी बली यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।मृतक की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी है। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आस-पास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular