Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में दो युगल प्रेमियों की मौत, दुपट्टे से पेड़ में...

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युगल प्रेमियों की मौत, दुपट्टे से पेड़ में लटका मिला शव

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – दो युगल प्रेमियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे के सहारे लटकते हुए मिले। दोनो के अलग अलग संप्रदाय से होने के चलते चर्चाओं की बाजार गर्म है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया ने मामले में किसी भी टिप्पणी से इंकार करते हुए बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। अन्त्यपरीक्षण व जांच के बाद ही यह कहा जा सकता है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ा पुर की है। ग्रामीणों की मानें तो यहां के निवासी स्वर्गीय सालिक राम का 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य गांव की लड़की निशा बानो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें जानकारी अनुसार युवती जहां स्नातक थी तो वहीं युवक खेतीबाड़ी का काम करता था। लेकिन यह प्रेम प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा की दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें तक खा ली थी। लेकिन अलग-अलग समुदाय के होने के कारण परिजनों ने इसे मंजूरी नहीं दी। अलबत्ता सूरज की शादी 3 वर्ष पहले कहीं और कर दी। लेकिन दोनों का मिलना जुलना कम नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार गुरूवार सुबह करीब 07 बजे दोनों का शव गांव से 200 मीटर दूर एक पेड़ से लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में वायरल हुई तो वहां आसपास के गांव से बड़ी तादात में ग्रामीण एकत्र हो गए। किसी ने पुलिस को भी सूचित किया। जिसपर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो युगल प्रेमियों के शव पेड़ से उतरवाए और पंचनामा करते हुए अन्तयपरीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक परिजनों ने पुलिस को बताया कि उक्त दोनों युगल प्रेमी रात 2 बजे से गायब हो गए थे जिनकी तलाश भी की गई, परंतु कोई सुराग नहीं मिल सका। क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत राम कनौजिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पुलिस दबाव धमकी या हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है इस वजह से गांवों में तनाव है भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular