Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद

6 / 100 SEO Score

सिद्धौर बाराबंकी – संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक का शव असन्द्रा पुलिस ने सिद्धौर रजबहा से बरामद किया। जबकि युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना टिकैतनगर के ग्राम नागापुर मजरे हडाहा निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र शुभम कुमार लगभग 28 वर्ष 12 अप्रैल को घर से अपनी बहन प्रियंका को लेकर अपनी हीरो होंडा शाइन मोटरसाइकिल से थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर मुजरे तोरईगांव बहनोई शक्तिधर के यहां छोड़ने आया था।उसके बाद वह फूफा तिलसिया और मामा दिरदहा मजरे लच्छी पुरवा गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा आया। सोमवार प्रातः पूरे दुनिया सिंह बाजार स्थिति सिद्धौर रजबहा में उसका शव पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने नहर में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया तो उसकी सूचना सिद्धौर चैकी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही सिद्धौर चैकी प्रभारी रामप्रकाश मिश्रा अपने हमराही सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया।उसकी शिनाख्त करवाई गई तो पता चला की मृतक युवक थाना टिकैत नगर के ग्राम नागापुर मजरे हडाहा निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र शुभम कुमार है।जिसकी सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। उसके पिता व परिजन मौके पर पहुंचकर अपने पुत्र की पहचान की बताया जाता है कि उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल कनौजिया मार्केट के बगल खड़ी हुई थी और उसका शव 20 मीटर दूर नहर के अंदर पड़ा हुआ था। नाक व मुंह व नाक से खून निकल रहा था । मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे कि हत्या ससुराल के लोगो द्वारा की गई।कृष्ण कुमार का कहना है कि पुत्र शुभम की ससुराल थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम जमलापुर निवासी चंद्रशेखर रावत के यहां थी। बहु से और मेरे पुत्र से विवाद कोर्ट भी चल रहा है। मुझे शक है की इन्हीं लोगों ने मेरे पुत्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है।जबकि लोगों का कहना है मृतक शराब पीने का बहुत शौकीन था।इसीलिए आए दिन पत्नी व ससुर से झगड़ा करता था।इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद भी चल रहा है।और पत्नी ससुराल ना जाकर अपने मायके में रह रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि मौके पर सूचना के अनुसार पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।मौत के कारणो का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular