Friday, February 13, 2026
spot_img

17.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता मिला लहूलुहान चोटिल शव

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता मिला लहूलुहान चोटिल शव

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता मिला लहूलुहान चोटिल शव, हत्या की आशंका मृतक के शुक्रवार को ही गौना आना को लेकर घर में हर्ष का माहौल मातम में बदला
सतरिख , बाराबंकी- विकास खंड बंकी क्षेत्र में आज अमरुद के पेड से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता  हुआ पाया गया। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में 22 साल  के प्रमोद कुमार का शव घर से 200 मीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर के पास एक अमरूद के पेड से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ पाया गया। परिजनों के अनुसार प्रमोद कुमार सुबह करीब 5 बजे  शोच के लिए घर से निकला था। लेकिन उसका मोबइल और डब्बा पास के गडे् में पडा मिला। मृतक का शव खून से लथपथ था और शरीर पर कई कट के निशान भी देख हत्या कर लटकाने की आशंका की चर्चाओं की बाजार गर्म है। जिसको लेकर परिजनों ने भी घटना स्थल पर पहुंचने के बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
मृतक के पिता रमेशकुमार ने बताया कि उनके बेटे का आज ही गौना था और इस घटनाक्रम ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में एक व्यक्ति से प्रमोद कुमार की अनबन भी चल रही थी। जिसको लेकर परिजनों और लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
घटनास्थल पर दोनों थाना क्षेत्रो की पुलिस मौजूद रही। जिसमें नगर कोतवली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
 मामले की जांच कर रहे नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरमणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीक हो रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular