Homeउत्तर प्रदेशसंपत्ति के लालच में की थी साले की हत्या, जीजा समेत दो...

संपत्ति के लालच में की थी साले की हत्या, जीजा समेत दो गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

चांदा, सुल्तानपुर – थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा गांव से 18 फरवरी को किशोर को प्रयागराज घुमाने ले गए उसके जीजा ने संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को वारदात का खुलासा कर दिया और आरोपी जीजा व उसके दोस्त को जेल भेज दिया। चांदा के प्रतापपुर कमैचा गांव निवासी निसार अहमद के पुत्र अरमान (14) गत 18 फरवरी को अपने बहनोई समीर के छोटे भाई शाहिद निवासी कपसा, फूलपुर जिला प्रयागराज के साथ बाइक से उनके गांव घूमने गया था। घर से जाने के बाद दोनों का पता नहीं चला। अरमान के बहनोई समीर ने दोनों की गुमशुदगी का केस चांदा थाने में दर्ज कराया था। चांदा पुलिस ने फूलपुर कोतवाली जाकर जांच की तो पता चला कि उसी उम्र के एक किशोर का शव 19 फरवरी की सुबह सड़क के किनारे मिला था। प्रयागराज पहुंचे निसार अहमद ने शव की पहचान अपने पुत्र अरमान के रूप में की। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। सोमवार को चांदा थाने की पुलिस ने अरमान की हत्या का खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने अरमान के बहनोई समीर निवासी कपसा थाना बहरिया जिला प्रयागराज व शुभम भारतीय निवासी धुरर्वा थाना फूलपुर जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह के मुताबिक अरमान की हत्या प्राॅपर्टी के लालच में की गई थी। शाहिद को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। अरमान अपने पिता का इकलौता पुत्र था। निसार अहमद की चांदा कस्बे में बेशकीमती संपत्ति है। तीसरे नंबर के बहनोई समीर ने संपत्ति की लालच में अरमान को रास्ते से हटाने की साजिश रची। समीर अपने छोटे भाई शाहिद के साथ 18 फरवरी को अपने साले अरमान को घुमाने के बहाने प्रयागराज अपनी बाइक से लेकर गया था। उसी रात समीर ने अपने दोस्त शुभम के साथ मिलकर अरमान की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने चांदा कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई शाहिद व साले अरमान की गुुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोेपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त डंडा व एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular