Tuesday, June 17, 2025
spot_img

28.3 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों पर बल प्रयोग के खिलाफ दिया ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों पर बल प्रयोग के खिलाफ दिया ज्ञापन

बाराबंकी- नोएडा में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ शान्ति पूर्ण ढ़ंग से धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलन समाप्त करवाने के प्रयास पर पूरे देश के किसान आंदोलित हो गए। जिसके क्रम में जनपद में भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तमाम किसान संगठनों ने गन्ना संस्थान में धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम के लिए जैसे ही तैयार हुए बैक फुट आए प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए एएसपी उत्तरी आईपीएस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ गन्ना संस्थान पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेते हुए किसान नेताओं से वार्ता कर उनकी बात शासन व सरकार तक वहुंचाने का आश्वासन दिया।
बताते चलें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष के के यादव,(गुड्डू ), भाकियू हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी भा कि म द यूनियन के जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में गन्ना संस्थान परिसर में एकत्रित होकर पटेल तिराहा चक्का जाम करने के लिए कूच करते ही जिला प्रशासन के अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ किसानों को शांत कराया। जिसके बात किसान नेताओं ने वार्ता करते हुए राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन दिया।
वहीं भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष के के यादव (गुड्डू) ने बताया कि नोएडा में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार किसानों को भूमि अधिग्रहण मुआवजा नहीं दिया बल्कि 3.12.2024 को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नोयडा में किसान शान्तिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे किसानों पर कायरता पूर्ण तरीके से लाठी चार्ज कर उन्हें जबरदस्ती गिरिफ्तार किया गया, जो कि काफी निन्दनीय है। केके यादव गुड्डू ने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा 6 दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे अपनी बात महामहिम राष्ट्रपति महोदया से कहेंगे। किसानों पर लाठी चार्ज करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बने। डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो। जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए।
मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सतीश मौर्य, मंडल महासचिव रामनरेश पटेल, मंडल महामंत्री सुशील कुमार यादव, महिला जिलाध्यक्ष सकीना बानों, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल रावत, युवा जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, जिला प्रभारी राजेश यादव, युवा जिला प्रभारी आकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद कलीम, कैलाश रावत, अरविंद यादव, मनीष यादव, प्रदीप यादव, नीतू, शशि, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, अलीम, साबिर, किशन, मनीष कुमार, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद अजीम आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar