Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंविधान गौरव दिवस के तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संविधान गौरव दिवस के तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी-  संविधान गौरव दिवस के तहत  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय करोरा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान के प्रति सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेशों में भी, जहां बाबा साहेब ने शिक्षा ग्रहण की थी, वहां उनके नाम के स्मारक स्थापित किए गए हैं। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी बाबा साहेब की स्मृति में कई स्मारक निर्माणाधीन हैं। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना था। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया, क्योंकि वही देश का भविष्य हैं।  इस अवसर पर जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, भाजपा नेता नीरज वर्मा, जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कनौजिया, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, प्रधान दयाशंकर शुक्ल स्वत्रंत सिंह, राजेश अवस्थी,मास्टर चन्द्रेश वर्मा, समेत कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular