Homeउत्तर प्रदेशसडक हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर जख्मीं

सडक हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर जख्मीं

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र बड्डूपुर अन्तर्गत दर्दनाक हादसा  दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से जा टकराई जिंससे तीनों युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फतेहपुर महमूदाबाद मार्ग सरैया मातबर नगर रेलवे क्रासिंग के पास तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थरों से जा टकराई। इस दुर्घटना में काशी राम कालोनी में रहने वाले फरहान  (18) मो0 आरिफ (24), शुएब (20) गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय तीनलोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी चैकी प्रभारी भगौली तीर्थ मौके पर पहूंच कर उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया अस्पताल में इलाज के दौरान फरहान और आरिफ की मौत हो गई। वहीं शुएब की हालत गम्भीर बनी हुई है हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ह।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular