Homeउत्तर प्रदेशसडक हादसे में युवक हुआ घायल हालत गम्भीर

सडक हादसे में युवक हुआ घायल हालत गम्भीर

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल सवार युवक के सामने अचानक बकरी आने से ब्रेक लगाने के कारण वह और भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। मालूम हो नांदकुई गांव निवासी 26 वर्षीय हारुन पुत्र मुन्ने अपने किसी कार्य से बाजार आया था। फिर वह अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था कि कस्बे के डायमंड मैरिज प्लान के पास अचानक उसकी बाइक के सामने एक बकरी आ गई। जिससे बचने के चक्कर में हारून ने एकदम से ब्रेक लगाया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हारून की स्थिति चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन तत्काल सी एच सी पहुंच गए। चैकी प्रभारी कस्बा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल के लिए परिजनों के साथ भेज दिया गया है। मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular