Homeउत्तर प्रदेशसडक हादसे में हुई 13 वर्षीय बच्चे की मौत

सडक हादसे में हुई 13 वर्षीय बच्चे की मौत

8 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – कुर्सी थाना क्षेत्र के बैनाटीकाहार गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजें सडक हादसे में 13वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब योगेन्द्र यादव अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। उनका 13वर्षीय बेटा रंजीत सडक किनारे मोटरसाइकिल पर बैठा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रजीत को कुचल दिया। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुर्सी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular