फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार मजदूरी कर घर वापस जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मालूम हो गांव इब्राहिमबाद भुंड के पास सड़क पर बाइक सवार कौशल और ओमकार निवासी हैदरगंज को सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद बाइक सवार आनन फानन में मौके से फरार हो गया। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पारिवारिक जनों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में लाकर भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्साधिकारी की निगरानी में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। आकस्मिक ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि दोनों युवकों के पैर में चोटें ज्यादा है उपचार किया जा रहा है उनकी स्थिति के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता हैं।
सडक हादसे हुए दो युवक घायल
RELATED ARTICLES




