Homeउत्तर प्रदेशसड़क पर नाच रहे बरातियों को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो...

सड़क पर नाच रहे बरातियों को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो दूसरी से जा भिड़ी दो लोगों की मौत 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी

8 / 100 SEO Score

अमेठी – सड़क पर नाच रहे बरातियों को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो दूसरी से जा भिड़ी और दोनों खड्ड में पलट गईं। मोहनगंज क्षेत्र के पाकरगांव के पास हादसे में बरात में शामिल दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल होने वालो में वो जनाती भी शामिल हैं जो इटावा से बेटी को विदा करवाकर जामों लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात एक बोलेरो रायबरेली से आ रही थी। पाकरगांव के पास एक बरात सड़क पर जा रही थी और लोग नाच-गाने में मस्त थे। सामने से आ रही बोलेरो ने बरातियों को बचाने के चक्कर दूसरी तरफ गाड़ी मोड़ी तो गाड़ी विपरीत दिशा में सड़क पर खड़ी दूसरी बोलेरो से जा टकराई। इस हादसे में दोनों वाहन खड्ड में पलट गए और कई लोग चपेट में आ गए। हादसे के बाद सभी को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular