Homeउत्तर प्रदेशसड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

हरख, बाराबंकी – भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकास खंड सिद्धौर के थाना कोठी में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक पंकज कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया। मंगलवार को समाजसेवी एडवोकेट सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सब इंस्पेक्टर मोहम्मद फिरोज खान, विशेष कुमार कुरील व मिशन पर्यावरण संरक्षण के एस.डी वर्मा आदि ने लोगों को जागरूक किया। कोठी थाना प्रभारी ने सभी मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया। कार वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया। कोठी थाना से लेकर केसरगंज चैकी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन एवं रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। सत्येन्द्र कुमार व एस डी वर्मा ने कहा कि ब्लड दान किजिए परंतु सड़क पर नहीं।कार्यक्रम में  सचिन कुमार, पप्पू, राम प्रसाद व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular