Home अमेठी सड़क हादसे में इलाज के दौरान पिता की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में इलाज के दौरान पिता की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

0
सड़क हादसे में इलाज के दौरान पिता की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

इन्हौना, अमेठी – अमेठी क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया निवासी बद्री प्रसाद शुक्ला सेमरौता-इन्हौना मार्ग पर शहादतगंज के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं, उनका बेटा उदय शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे का उपचार रायबरेली जिला अस्पताल रायबरेली में चल रहा है। बद्री प्रसाद शुक्ला अपने पुत्र उदय शुक्ला के साथ बाइक से बेटी की ससुराल से वापस आ रहे थे। तभी सेमरौता-इन्हौना मार्ग पर शहादतगंज के पास अचानक सड़क पर एक हाथ ठेले के सामने आ जाने से बाइक सवार बाप-बेटे असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बद्री प्रसाद ने दम तोड़ दिया। बेटे उदय शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक चला रहे उदय शुक्ला ने हेलमेट पहना था, जिससे उनकी जान बच गई। शिवरतनगंज एसओ विवेक सिंह ने बताया कि हादसा होने संग बद्री प्रसाद की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here