Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो होना प्रकाश में आया है। बताते चलें कि मृतक विक्षिप्त लग रहा हैं, नेशनल हाईवे पर बैशन पुरवा गांव के पास क्षेत्रीय लोगों ने एक गंभीर रूप से घायल युवक को देखा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनीकोडर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के केंद्र अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस उप निरीक्षक उदय शंकर सिंह चैहान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। मृतक के कपड़ों से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular