सिद्धौर, बाराबंकी- विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम जमलापुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सतनामी संप्रदाय के संत बाबा श्री केसरी दास की समाधि स्थल पर शुक्रवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ा।
भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेक कर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मिन्नतें मांगी। सतनामी संप्रदाय के संत बाबा श्री केसरी दास के दरबार में कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्तजन सुदूर अंचलों से आकर माथा टेक पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया । बाबा साहेब के दरबार में काफी अरसे से कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है जहां दूर-दूर से लोग आकर बाबा के दरबार में माथा टेकते है। बाबा के समाधि स्थल पर एक दिवसीय मेला लगता है। यहां आस-पास के क्षेत्रीय लोग मेले में आकर अपने गृहस्थी का सामान खरीदते हैं और साहेब के कृतार्थ होते।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असंद्रा थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओमित कौशल, दीवान अंजनी कुमार तिवारी, लच्छी राम,अफरोज अहमद , सुनील कुमार,आदि मौजूद रहे।




