Homeउत्तर प्रदेशसदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की...

सदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – रविवार की देर रात घर के कमरे में छत के पंखे से युवक का शब्द संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  वही मौत के कारण का पुलिस पता लग रही है। मामला कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरे पनई मजरे महुलारा गांव का है। बताया गया है कि यहां पर रविवार की देर रात करीब 22 वर्षीय अंकित यादव पुत्र राम तीरथ यादव का  शव घर के अंदर बने कमरे की छत में पंखे के कुंडे से मफलर से लटकता हुआ मिला। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी प्रियंका व एक 5 वर्षीय मासूम पुत्री दिव्या है। मृतक अंकित की पत्नी प्रियंका यादव के मुताबिक शाम को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने के लिए गए थे जब उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद किया तो उसने दरवाजा खोंलने का प्रयास किया लेकिन जब दरवाजा नही खुला तो विंडो से अंदर देखा तो अंकित अपने ही मोफलर के सहारे छत में पंखे के हुक से लटका देख उसके होश उड़ गए। तत्काल आस पास के लोगो को सूचित किया। जिन्होंने मामले की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। फोर्स के साथ पहुँचे कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ने बारीकी से मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध को कोतवाली निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular