Home अमेठी सपा कार्यालय गौरीगंज में राजू दास का पुतला दहन, अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया

सपा कार्यालय गौरीगंज में राजू दास का पुतला दहन, अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया

0
सपा कार्यालय गौरीगंज में राजू दास का पुतला दहन, अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया

अमेठी – समाजवादी पार्टी सपा,के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में आज गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय पर भा.ज.पा. के पालतू गुंडा राजू दास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का कारण भाजपा नेता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर की गई अभद्र टिप्पणी था। राम उदित यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार इस प्रकार की गंदी और अपमानजनक टिप्पणियां करना समाज के लिए खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि राजू दास जैसे तत्वों को सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुलायम सिंह यादव के विचारों और आदर्शों की महिमा का गुणगान किया। प्रदर्शन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, और बाद में पुतला दहन किया गया। विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने राजू दास का पुतला दहन करते हुए भाजपा की निंदा की। इस दौरान राम उदित यादव, चंद्रशेखर यादव, महेंद्र प्रताप यादव, पंकज यादव, सूबेदार यादव, राकेश यादव, और गुंजन सिंह समेत कई सपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here