Homeउत्तर प्रदेशसफदरगंज थाने का एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किया औचक निरीक्षणदिए तमाम निर्देश

सफदरगंज थाने का एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किया औचक निरीक्षणदिए तमाम निर्देश

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – थाना सफदरगंज का आकस्मिक निरीक्षण करने का साथ जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरिक, आगन्तुक कक्ष, शौचालयों आदि का निरीक्षण कर मेस,बैरक व थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया तथा थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क को आगन्तुक, शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनकर प्रविष्टि कर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने सी सी टी एन एस पोर्टल, सीएम हेल्प लाइन व ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्टियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह  को निर्देशित किया। गया एवं अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु पुलिस कर्मियों की बीट बुक का अवलोकन कर एचएस, टाप-10 व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि का चैकी, हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने को  सम्बन्धित को निर्देशित किया।
निरीक्षण के फौरन प्रभारी निरीक्षक  अरूण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मी कांत, मो0 अजहर खान, मो0 अय्यूब सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular