Homeउत्तर प्रदेशसमुदाय विशेष के युवक द्वारा की शर्मनाक हरकत पर ग्रामीणों ने घेरा...

समुदाय विशेष के युवक द्वारा की शर्मनाक हरकत पर ग्रामीणों ने घेरा आरोपी का घर

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – खेत पर फसल की रखवाली कर रही एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने जबरन दुराचार किया। घर पहुंच कर लड़की ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सुबह नाबालिग लड़की अपने खेत पर आलू की फसल की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान लड़की का पड़ोसी युवक खेत पर पहुंचा और लड़की को गेहूं के खेत में हाथ पकड़ कर खींच ले गया। इसके बाद जबरन दुराचार किया। दुराचार के दौरान लड़की की हालत खराब हो गई तो युवक उसे छोड़कर भाग गया। लड़की किसी तरह घर पहुंच कर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफतार किया। पीड़ित लड़की का संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसका उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं विशेष समुदाय के युवक द्वारा किए गए इस घिनौने कृत्य से गांव में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में आरोपी युवक का घर घेर लिया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफतार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई।
मंगलवार को सीओ रामनगर ने बदोसरांय पुलिस के साथ गांव पहुंच कर स्थित का निरीक्षण किया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular