Homeउत्तर प्रदेशसरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी- भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी ने कहा कि  सरदार बल्लभ भाई पटेल देश की एकता के अग्रदूत थे।उनमें लोगों को एक जुट करने की अद्भुत क्षमता थी। आजादी के बाद 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराने वाले सरदार आधुनिक भारत के शिल्पी थे।पंकज चैधरी स्थानीय जीआईसी ऑडिटोरियम में द सरदार पटेल मिशन द्वारा  सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल उन लोगों के साथ भी तालमेल बिठा लेते थे जिनके साथ उनके वैचारिक मतभेद होते थे।बताया कि बारीक से बारीक चीजों को भी बहुत गहराई से देखना और परखना उनकी विशिष्टता थी। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवड़िया में नर्मदा के तट पर सरदार पटेल की 182 मीटर व विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका सम्मान बढ़ाया है। पीएम  मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने में जुटे है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि आजादी से पहले भारत की राजनीति में सरदार की दृढ़ता और कार्यकुशलता ने उन्हें पहचान दिलाई तथा आजादी के बाद भारतीय राजनीति में उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों को देश के अनुकूल बनाने की क्षमताओं ने सरदार पटेल का कद काफी बड़ा कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई। प्रभारी मंत्री सुरेश राही सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सत्यप्रकाश पटेल ने किया।आयोजक व भाजपा नेता जंग बहादुर पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, प्रभारी मंत्री सुरेश राही, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत,पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा मौजूद रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular