Homeउत्तर प्रदेशससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटका मिला शव,...

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटका मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा ज़ैदपुर के मोहल्ला मौलवी कटरा का है। जहां पर बीते दिन शनिवार को ससुराल आए 36वर्षीय ब्यक्ति का शव उसकी ही ससुराल के छत पर पिलर मे संदिग्ध परिस्थितियों लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज निवासी कौशल पुत्र गुरुदीन का संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह करीब 10 बजे छत के पिलर से फांसी के फंदे से शव लटका हुआ मिला हैं। जिसे देखकर स्थानीय मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छान बीन में जुट गयी है। जैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया की शव मिलने की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular