Homeउत्तर प्रदेशसांसद डॉ एसपी सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का...

सांसद डॉ एसपी सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – बाराबंकी स्कूल्स एंड कॉलेजेज में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी उतना ही महत्व दिया जाता है, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। इसी कड़ी में लखनऊ पब्लिक स्कूल, एलपीएस चैराहा, बाराबंकी में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया, जिसका भव्य उद्घाटन एल.पी.एस. के संस्थापक चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस. पी. सिंह के द्वारा किया गया। संस्थान में खेलों को बढ़ावा देकर छात्रों को स्वस्थ रखने की प्राथमिकता दी जाती है। बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण का उद्देश्य भी यही है कि बाराबंकी जिले के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की वे सभी सुविधाएं मिलें, जो लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की अन्य शाखाओं में पहले से उपलब्ध हैं। आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने छात्रों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। उपस्थित जनसमुदाय व अभिभावकों ने खेल प्रतियोगिता का आनंद उठाया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए महाप्रबंधक शिखर सिंह ने कहा खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त साधन भी है। खेलों के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, टीम वर्क, आत्मनिर्भरता, समस्या का त्वरित समाधान, सहनशीलता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इसीलिए हमारे विद्यालयों के विभिन्न कैम्पसों में आधुनिक खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। संस्था के चैयरमैन डॉ. एस. पी. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, शारीरिक श्रम अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। जिससे पढ़ाई के लिए भी बच्चे मानसिक रूप से तैयार होते हैं। एलपीएस संस्था छात्रों को समस्त प्रकार के खेल एथेलेटिक्स, स्वीमिंग, हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, हैण्डबॉल, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस आदि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निपुण बनाने को कृतसंकल्प है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाना है, बल्कि छात्रों को संपूर्ण विकास का अवसर प्रदान करना भी है। इस अवसर पर पूर्व एम.एल.सी. कांति सिंह, जनरल मैनेजर-शिखर सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग, राम प्रकाश वर्मा, अंगद वर्मा, पंकज सिंह अधिवक्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में लखनऊ पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं के छात्रों की टीमों ने भाग लेकर विधिवत् मैच का शुभारम्भ किया। बास्केटबॉल कोर्ट उद्घाटन के अवसर पर एलपीएस, ए – ब्लॉक , लखनऊ और एलपीएस आम्रपाली लखनऊ के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। जिसमें आम्रपाली ब्रांच विजेता और ए ब्लॉक उपविजेता रही। मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह, पूर्व एमएलसी कांति सिंह एवं महाप्रबंधक शिखर सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता, उपविजेता टीम को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular