Homeउत्तर प्रदेशसाइबर अपराध पर लगाम के लिए सतर्कता जरूरी

साइबर अपराध पर लगाम के लिए सतर्कता जरूरी

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – कमला नेहरू संस्थान में बृहस्पतिवार को छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। अंबेडकर हाॅल में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के तहत आयोजित कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ नितिन पांडेय व श्रीकांत त्रिपाठी ने साइबर क्राइम और इससे सुरक्षा पर जानकारी दी। बताया कि साइबर अपराध पर लगाम के लिए खुद की सतर्कता जरूरी है। उन्होंने गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की खूबियाें को बताया। भ्रामक सूचना, एकाउंट हैकिंग,अश्लील ऑडियो-वीडियो व दुष्प्रचार के विषय में जानकारी दी। श्रीकांत त्रिपाठी ने ब्लैकमेलिंग के लिए आरएटी व एपी फाइल जैसे लिंक प्रयोग किए जाते हैं। साथ ही हैवेलबिनपांड और अर्लस्कैन जैसे साइटों से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर वंदना सिंह, प्रो. मीनाक्षी पांडेय, शालिनी सिंह, डाॅ. नवलदे भारती, रंजना सिंह आदि मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular