Homeउत्तर प्रदेश सात घंटे तक जाम रहा अयोध्या हाईवे

 सात घंटे तक जाम रहा अयोध्या हाईवे

7 / 100 SEO Score

कूरेभार, सुल्तानपुर – प्रयागराज और अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं की वजह से पहले से ही जाम से जूझ रहे हाईवे पर बुधवार को राहत नहीं रही। अयोध्या के मिल्कीपुर में हो रहे विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिले की सीमाएं सील होने से कूरेभार कस्बे में करीब सात घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। धनपतगंज व सेमरी बाजार की तरफ किया गया रूट डायवर्जन भी बेअसर रहा। इस बीच पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी भी हुई। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस ने प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर जिले की सीमा पर स्थित कूरेभार कस्बे के मुख्य चौराहे पर बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों का जमावड़ा लग गया। वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने आनन फानन में वाहनों को धनपतगंज व सेमरी बाजार के रास्ते पर डायवर्ट कर दिया। नतीजा यह हुआ कि इन दोनों मार्गों पर लंंबा जाम लग गया। पुलिस ने बीच-बीच में वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। दोपहर डेढ़ बजे करीब सात घंटे के बाद जाम खुल सका। श्रद्धालुओें की मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियोें से कहासुनी हुई। गैर प्रांत के श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या जिले की सीमा सील होने की जानकारी नहीं थी। कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि करीब तीन बजे अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular