Homeउत्तर प्रदेशसामाजिक सद्भाव एवं समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन

सामाजिक सद्भाव एवं समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – डाॅ श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान, के तत्वाधान में महापर्व मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। सामाजिक एवं संास्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए, सर्व प्रथम साधू एवं ब्राह्मणों का पूजन एवं दान के पश्चात खिचड़ी भोज प्रारम्भ किया गया। व्यापारी वर्ग, चिकित्सा क्षेत्र, अधिवक्ता समाज, सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, पत्रकारगण, शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग, गरीब, असहाय व वृद्धजनों सहित सभी वर्ग के लोगों नें बढ़-चढ़कर खिचड़ी भोज मे हिस्सा लिया। संस्थान के महामंत्री डॉ. विकास यादव ने आये हुए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर संस्थान को दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेन्द्र वर्मा, जैदपुर विधायक गौरव रावत, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व सांसद डाॅ.पीएल पुनिया, राम गोपाल रावत, अरविन्द यादव, सरताज चैधरी, पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राइन, डॉ हरनाम सिंह, अधिवक्ता गण भारत सिंह यादव,, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश दीक्षित, हुमायुँ नईम खाँ, पुष्पेन्द्र सिंह, आशीष यादव, प्रदीप सिंह, डाॅ वीरेन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ नन्हे सिंह आसिफ जमाल, मोॅ आफाक सहित समाज सेवा से जुड़े दिनेश शर्मा, राम सेवक यादव, राम प्रगट यादव, रामकैलाश यादव, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular