Homeउत्तर प्रदेशसाल्हाभारी नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने किया उद्घाटन

साल्हाभारी नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने किया उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत साल्हाभारी में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आरती रावत द्वारा किया गया। स्थानीय विकासखंड की ग्राम पंचायत साल्हाभारी में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन उसके बाद ग्राम प्रधान अरविंद कुमार वर्मा व ग्राम सचिव जनार्दन चैहान द्वारा बनवाए गए भव्य ग्राम पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय पर बने लाइब्रेरी प्रधान सचिव सभागार लेखपाल व पंचायत सहायक कक्ष का ब्लॉक प्रमुख आरती रावत व खंड विकास अधिकारी पूजा गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया प्रधान व सचिव द्वारा बनवाया गया। ग्राम पंचायत सचिवालय की भव्यता रखरखाव एवं सुंदरता देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और सचिव व प्रधान को धन्यवाद दिया और कहां ऐसे बेहतर सचिवालय का निर्माण देखकर लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर लघु सिंचाई अवर अभियंता सोमवीर सिंह यादव सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शैलेंद्र कुमार राधे श्याम सचिव रवि अवस्थी सुषमा अवस्थी पुनीत वर्मा सियाराम पुष्पेंद्र कुमार हरी राम प्रधान प्रधान संघ अध्यक्ष सतनाम सिंह वर्मा, बीरेंद्र कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा ब्लॉक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular