Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीसाल के अंतिम दिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर चुनौती देने...

साल के अंतिम दिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर चुनौती देने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेठी – साल के अंतिम दिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर चुनौती देने वाले दो चोरों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 55 हजार रुपये के साथ जेवरात भी बरामद किए हैं। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर गांव निवासी पन्नालाल के मकान व दुकान में 31 दिसंबर की रात चोरों ने वारदात की। चोरों ने मकान से 75 हजार रुपये सहित जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोरों के चेहरे पर मास्क लगाने से पहचान नहीं हो पाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने सोमवार सुबह बगिया मेला चौराहे के पास संदिग्ध हालात में मौजूद दो युवकों को गिरफ्तार किया। संदिग्धाें की पहचान पुन्नपुर गांव निवासी सत्यम सिंह व अर्जुन सिंह के रूप हुई। तलाशी में दोनों के पास पुलिस को एक लाकेट सोने का और आठ जोड़ी चांदी की पायल संग 55 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने पन्नालाल के मकान में 31 दिसंबर को चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि रैकी कर पेड़ के सहारे मकान में प्रवेश कर चोरी की थी। बरामद जेवरात चोरी किए हैं। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि चोरी की बात स्वीकार करने व सामान सहित नकदी बरामद होने के बाद दोनों का चालान कोर्ट भेजा गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular