Sunday, December 14, 2025
spot_img

13.1 C
Delhi
Sunday, December 14, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसाहित्य के क्षेत्र में बढाया मान, शशांक शेखर को मिला महाकवि बाण...

साहित्य के क्षेत्र में बढाया मान, शशांक शेखर को मिला महाकवि बाण सम्मान

हैदरगढ़, बाराबंकी – तहसील हैदरगढ़ के पूरे गिरिवर सिंह गांव के एक नौनिहाल ने न सिर्फ प्रदेश अपितु प्रदेश के बाहर भी अपनी ओजस्वी कविताओं से क्षेत्र का नाम रोशन कर कर दिया! युवा कवि शशांक शेखर साहित्य के क्षेत्र में नये सोपान रच रहे हैं। युवा कवि ने इस सम्मान का श्रेय अपने युवा साथियों और गुरूओं को देते हुए कहा कि शुरूआती दौर में तमाम आलोचकों व मेरे साथियों ने मेरा साथ दिया, जिसकी वजह से आज में कुछ अच्छा कर पा रहा हूँ।
महाकवि पंडित छैल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित महाकवि बाण अलंकरण समारोह व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में युवा कवि शशांक शेखर को उनके उत्कृष्ट काव्य सृजन के क्षेत्र मे महाकवि बाण सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित तमाम राजनीतिक व साहित्यक लोगों की विशेष उपस्थिति रही।
ऐतिहासिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि सुरेश अवस्थी, विकास बौखल, अमित शर्मा, कमल आग्नेय, प्रख्यात मिश्रा, विख्यात मिश्रा, व्याख्या मिश्रा,सहित तमाम साहित्यिक लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular