Homeउत्तर प्रदेशसीएससी सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

सीएससी सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – वात्सलय संस्था के तत्वाधान मे मंगलवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएससी सभागार मे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे आंगनवाडी कार्यकत्रियों को पोषण एव प्रजनन स्वास्थ्य पर जागरूक किया गया।
   ट्रेनर महेंद्र कश्यप ने किशोरावस्था में बदलाव पोषण एवं स्वास्थ्य एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पोषण और प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण में अहम भूमिका होती है। वे समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हैं, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को. आंगनवाड़ी केंद्र पूरक पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं, जिससे शिशु और मातृ मृत्यु दर कम होती है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय भाषा में शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे वे समुदाय के लोगों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. वे कुपोषण की पहचान और प्रबंधन में भी मदद करते हैं।
वात्सलय संस्था की सीमा वर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण, स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए अनुपूरक आहार प्रदान करे तथा समय पर बच्चो का टीकाकरण लगवाने मे मदद करे।
इस मौके पर कमलेश कुमार अनूप मौर्य और शोभिका मिश्रा की सहयोग से पारिवारिक जीवन शिक्षा परिवार नियोजन की समझ और बाल अधिकार एवं बाल विवाह पर चर्चा कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का ज्ञान अर्जन किया गया कल 24 आंगनवाड़ी की उपस्थिति रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular