Thursday, February 12, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसीढ़ी लगा मकान में दाखिल हुए चोरों ने नगदी व कीमती जेवरात...

सीढ़ी लगा मकान में दाखिल हुए चोरों ने नगदी व कीमती जेवरात सहित लाखों की चोरी कर हुए चंपत

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के सफदरगंज रोड पर महफूज धर्मकांटा के पास बने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया जेवर नगदी सहित कीमती सामान किया पार। पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना पुलिस कर रही जांच
रविवार की बीती रात्रि में सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर बने एक मकान में सीढ़ी लगाकर घर के अंदर प्रवेश हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें जेवर व नगदी उठाकर फरार हो गए। चोरों ने घर के अंदर जमकर उत्पाद मचाया कोई भी अलमारी बक्सा सिंगारदान तक नहीं छोड़ा बेड के अंदर रखा सामान भी पार कर दिया। बदोसराय निवासी कमरुद्दीन पुत्र बाबू ने बताया कि मकान में बीती रात में अज्ञात चोर घर के पास में रखी सीढ़ी को उठाकर घर के पीछे लगाकर छत पर चढ़े और छत पर चढ़ने के बाद आंगन का लोहे का जाल हटाकर सीढी के सहारे घर के अंदर पहुच गए। घर मे रखी अलमारियों ताले तोड़कर अलमारी में रखें जेवर व नगदी पार कर दिया हम सुबह करीब साढ़े चार बजे जब जगे तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। तुरंत अन्य घर वालों को सूचना दी सभी ने घटना की सूचना के बाद देखा कीमती सामान गायब है। तब सभी के होश उड़ गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कमरुद्दीन की माने तो  चोरी करीब सात लाख की हुई जिसमें नगद रुपये जेवरात तथा सोने के कंगन आदि महंगा सामान शामिल है।
इस संबंध में कोतवाली बदोसराय प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है पुलिस जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular