Homeउत्तर प्रदेशसुरक्षा के बीच क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का...

सुरक्षा के बीच क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – आपसी भाईचारा मोहब्बत बलिदान का संदेश देता ईद का पर्व सुरक्षा के बीच क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को सुबह से ही बच्चे नौजवान महिलाएं बुजुर्ग रंग बिरंगी व सफेद पोशाक धारण कर इत्र लगाकर ईदगाह एवं क्षेत्र की अनेक मस्जिदों मैं पहुंच कर ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। नई ईदगाह में कारी अजीजुद्दीन ने एवं पुरानी ईदगाह अली अकबर कटरा ईदगाह पचदरी मस्जिद बाजार मस्जिद मरकज मस्जिद छोटी बाजार में भी इमामो ने ईद की नमाज अदा कराई। थाना चौराहा स्थित नई ईदगाह में कारी अजीजुद्दीन द्वारा सुबह 8:00 बजे ईदगाह परिसर में ईद उल फितर की नमाज अदा कराई गई। क्योंकि सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं थी। शांति समिति की बैठक में भी सड़क पर नमाज ना पढ़ने के लिए कहा गया था। समय पूर्ण हो जाने के कारण तमाम नमाजियों को वापस छेत्रीय मस्जिदों में नमाज अदा करना पड़ा। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के पश्चात लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।  निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि रियाज अहमद चेयरमैन प्रतिनिधि दाउद अंसारी समाजसेवी कलीम अंसारी जिला विकास कमेटी के सदस्य हारून राइन समाजसेवी सभासद तफज्जुल हुसैन अंसारी व्यापारी नेता मोहम्मद सालिम पत्रकार वसीम खान शहाबुद्दीन सिद्दीकी सहित कई सभासद गणों ने अपने निवास पर लोगों से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि दाऊद अंसारी .अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा के निर्देशन में सफाई व्यवस्था चौकस रही गली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था के साथ चूना छिड़काव पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular