Homeउत्तर प्रदेशसेंट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल शामली में भारत सरकार द्वारा चलाए जा...

सेंट. आर. सी. कॉन्वेंट स्कूल शामली में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं स्कूल के ड्राइवरों को यातायात संबंधित दिशा निर्देश के बारे में जानकारी प्रदान की

9 / 100 SEO Score

शामली – कार्यक्रम का शुभारंभ टी.एस.आई. श्री कुंदन सिंह एवं श्री चंदन सिंह, टी.आई. लाल विराट भारद्वाज एवं प्रतिभा शर्मा जी ने मां सरस्वती जी के सम्मुख सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द संगल ने कार्यक्रम में पालिका की ओर से घोषणा करते हुए कहा की हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नगर पालिका 76वे गणतंत्र दिवस पर 76 हेलमेट अपने ऑफिसर, कर्मचारी एवं सफाई सुपरवाइजर को 26 जनवरी के अवसर पर प्रदान करेगी, तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, सफाई एवं विभाग खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता निर्माण, अवर अभियंता जल एवं सभी सफाई नायक, सभी सुपरवाइजर हेलमेट लगाकर पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेंगे जिससे शामली में यह संदेश जाए कि अब शासन प्रशासन नगर पालिका सब हेलमेट लगाकर काम कर रहे हैं तो हम भी क्यों ना करें ।टी. एस. आई. श्री कुंदन सिंह एवं श्री चंदन सिंह, टी. आई. लाल विराट भारद्वाज एवं प्रतिभा शर्मा नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष आदि ने संयुक्त रूप से सभा को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी का जीवन अनमोल है। इसे हमें अपनी बेवकूफी से यूं ही नहीं गवना चाहिए। वर्तमान समय में असुरक्षित ड्राइविंग का चलन बढ़ रहा है, जिसके कारण दुर्घटनाएं घटित होती है जिसमें कई लोग मारे जाते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इनमें से कहीं दुर्घटनाएं खराब ड्राइविंग कौशल, सड़क सुरक्षा सावधानियों का पालन न करने, जागरूकता की कमी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण होती है किंतु कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों का पालन करने के साथ ही बच्चों को कम उम्र में ही सभी सुरक्षा उपायों के बारे में सिखाकर भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। स्कूटी/बाइक आदि वाहन चलाते हुए हमेशा ISI मार्का हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि ज्यादातर दुर्घटनाओं में मृत्यु सर पर चोट लगने के कारण होती है और गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट बांधनी चाहिए। जिससे कि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग करना कानूनी जुर्म है। इसलिए सभी को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। यदि हम किसी भी वाहन चालक को गलत ड्राइविंग करते हुए देखे तो उसका नंबर नोट करके 112 नंबर डायल कर उसकी शिकायत करनी चाहिए। उससे ड्राइवर के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा का मतलब है सड़क पर सुरक्षित और स्वास्थ्य तरीके से चलना चाहिए। सड़क पार करते समय हमेशा पहले दाएं तरफ व बाई तरफ देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए। पैदल चलने वालों को हमेशा फुटपाथ पर चलना चाहिए। सड़कों पर सुरक्षित रहने के लिए सड़क सुरक्षा नियम, सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति पर लागू होते हैं चाहे आप पैदल चल रहे हैं या स्कूटी/बाइक या कार चला रहे हो। हम सबको सुरक्षित यात्रा के लिए उपरोक्त सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। अर्णव खतियान, यश हुड्डा, लक्ष्य, ईशान दत्त, प्रीत, प्रिंस आदि स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क पर बिना हेलमेट स्कूटी बाइक चलाने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा नियम बताकर उन्हें पालन करने के लिए जागरूक किया। सभा के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती उज्मा जड़ी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य यातायात के नियमों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है और सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु को कम करना है। स्कूल कॉलेज और ग्राहकों में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की जागरूकता पैदा करना और उसे बढ़ावा देना है। उम्मीद करती हूं कि स्कूल के सभी विद्यार्थी आगंतुको द्वारा प्रदान की गई सड़क सुरक्षा नियमों एवं आसपास के लोगों को कड़ाई से पालन करेंगे और घर जाकर अपने अभिभावकों को हेलमेट व सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित करेंगे।

  • रिपोर्ट – अजीत कुमार श्रीवास्तव
9 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular