Homeउत्तर प्रदेशसेवा के महाकुंभ में हाजिरी लगाने पहुंचे वर्तमान के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी

सेवा के महाकुंभ में हाजिरी लगाने पहुंचे वर्तमान के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी – मनुष्य में परमात्मा के दर्शन करने जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी जी श्री रामवन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे 45 वें निःशुल्क हार्निया, हाइड्रोशील, पाइल्स, यूट्रस (बच्चेदानी) के सर्जरी शिविर में आपरेशन कराने आये हुये मरीजों का हाल-चाल लेने आश्रम पर पहुंचे जिलाधिकारी जी ने ओ0पी0डी0 सेन्टर मे पहुंच कर स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि जिलाधिकारी जी का  गदाधर अभ्युदय प्रकल्प में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने गायत्रीमन्त्र, राम कृष्ण परमहंस के मन्त्र, माँ शारदा, स्वामी विवेकानन्द जी के मंत्रों को सुनाकर श्वस्ती वचन किया। जिलाधिकारी बाराबंकी ने आपरेशन थियेटर में जाकर देशभर से आये हुये सेवाभावी डॉक्टरों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। आपरेशन कराने आये हुये बच्चों के वार्ड में जाकर फल वितरित किये एवं आश्रम मे साक्षात विराजित रोगहरण श्रीहनुमान जी के दर्शन कर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की जिलाधिकारी जी का मन्दिर के महन्त भगवानदास जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस आश्रम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार है हर व्यक्ति उत्साह से भरा हुआ है सबकी एक ही कामना है कि सभी लोग इस आश्रम से जीवनदान पाकर जाये। इस प्रकार का आयोजन मैने अपने जीवन में कभी नही देखा डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन वर्तमान मे अर्थप्रदान युग मे ये बहुत कम देखने को मिल रहा है लेकिन इस स्थान पर मैने आज धरती के भगवान सेवाभावी डॉक्टरों का दर्शन प्राप्त किया। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों से मेरा अनुरोध है कि सप्ताह में एक दिन दरिद्र नारायण की सेवा के लिए समय निकाले गरीब लोगों का निःशुल्क इलाज करें जिससे समाज स्वस्थ्य रह सके। किसी भी सेवाभावी डॉक्टरों को गरीबों की सेवा करने में परेशानी आती है वो मुझसे मिलकर सरकार द्वारा जो भी सहायता हो सकती है उसके लिये जिला प्रशासन सदैव तैयार है इस सफल आयोजन के लिए श्रीराम वनकुटीर ट्रस्ट समिति को मै बधाई देता हूँ। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य शंकर लाल सोमानी, कैप्टन सुरेश इनाड़ी, हरिशंकर झंवर, डॉ अर्चना अग्रवाल, शिविर के प्रबन्धक शिव कुमार निगम, सुरेश यादव, अंकित गुप्ता, दिपक पोदार, अंजनी कुमार आदि लोगा उपस्थित रह

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular