बाराबंकी – जनपद में सेवा के अदभुत विश्व प्रसिद्ध महाकुम्भ का आयोजन हंडिया कोल के जंगल में स्थित तपस्वी के आश्रम रोगहरण हनुमान जी के मंदिर पर 25 जनवरी से आरम्भ होने को लेकर तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई। दुनिया के जानेमाने चिकित्सकों की टोली निःशुल्क सेवा के लिए आश्रम पहुंचने लगी है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में 9 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक होने वाले सेवा समर्पण के महाकुंभ की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि 9 जनवरी से 21 जनवरी तक नेत्र (मोतियाबिन्द) के आपरेशन होंगे। 22 जनवरी से 25 जनवरी तक हार्निया, हाइड्रोसील, पाईल्स के आपरेशन होंगे। नेत्र के आपरेशन रूबी नेशनल मेमोरियल अस्पताल जालन्धर (पंजाब) के प्रख्यात नेत्र सर्जन डॉ0 जैकब प्रभाकर की टीम के द्वारा किये जायेेंगे। जनरल सर्जरी के आपरेशन शिविर निदेशक डा0 जे0के0 छापरवाल, उदयपुर (राजस्थान) की देखरेख में किये जायेंगे। डाॅ जैकब की टीम आज बस से यात्रा कर आश्रम पर पहुँच गयी है। 09 जनवरी को आश्रम में साक्षात विराजित रोगहरण श्रीहनुमान जी की पूजा अर्चना कर ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास जी शिविर की विधिवत शुरूवात करेंगे। 10 जनवरी को खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा जी एवं धर्मेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख देवां शिविर का निरीक्षण करेंगे सभी आपरेशन आश्रम में स्थापित स्वामी राम दास जी महाराज स्मृति चिकित्सालय (धर्माथ) की अत्याधुनिक ओ0टी0 में किये जायेंगे। सभी आपरेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क किये जायेंगे ट्रस्ट द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विभिन्न जिलों के मरीज अपने आपरेशन करवाने के लिए आश्रम पर पहुंचने लगे हैं रैन बसेरे में मरीजो, तिमारदारों के भोजन, रूकने, अलाव का प्रबन्ध ट्रस्ट द्वारा कर दिया गया है आश्रम के बाहर दुकाने सजने लगी हैं लेकिन डीएम सत्येन्द्र कुमार जी एवं मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा जी के द्वारा कई बार निर्देश देने के बाद भी जिला पंचायत बाराबंकी द्वारा आश्रम तक जाने वाली सड़क शिविर के पूर्व नही बन पाई और न ही जिला पंचायत द्वारा गढ्ढे भरवाये गये। जिसके कारण आपरेशन कराने वाले मरीजों व उनके परिजनों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
सेवा समर्पण के महाकुंभ का हड़ियाकोल आश्रम में 25 जनवरी को होगा शुभारंभ
RELATED ARTICLES




