Wednesday, February 11, 2026
spot_img

19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसेवा, सुरक्षा, संस्कार और स्वालंबन ही दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का मूल ध्येय

सेवा, सुरक्षा, संस्कार और स्वालंबन ही दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का मूल ध्येय

रामनगर, बाराबंकी- सेवा, सुरक्षा, संस्कार और स्वालंबन ही दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का मूल ध्येय है उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा रामनगर प्रखंड के ग्राम अतरौली में आयोजित दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका गरिमा श्रीवास्तव ने कही।
महिलाओं व युवतियों को अपने समाज,धर्म व राष्ट्र के लिए समाज में व्याप्त दुराचार,भ्रष्टाचार एवं कुरीतियों के प्रति जागरूक करना दुर्गा वाहिनी का कार्य है। मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका सुमन अवस्थी ने कहा कि धर्मांतरण व लवजिहाद,आत्मसम्मान और आत्म सुरक्षा के लिए खतरा है इस झूठ फरेब से हिंदू बेटियों को दूर व सुरक्षित रहना चाहिए।
मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका रामवती वर्मा ने कहा कि महिला ही सृष्टि की सृजन करता है बेटियां दो परिवार का सृजन करती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं।कार्यक्रम का संचालन दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका मोनिका दीक्षित ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राहुल कुमार,प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा व बजरंग दल प्रखंड संयोजक अंशु शुक्ला ललित वर्मा अंजली वंदना गुड़िया पूजा वर्मा सहित सैकड़ो माताएं बहने उपस्थित रही।
इसी प्रकार सूरतगंज प्रखंड में दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम ग्राम ठाकुरपुरवा में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता प्रखंड संयोजिका पल्लवी पटेल ने कहा कि आत्मरक्षा सेवा संस्कार एवं सामाजिक समरसता का भाव बहनों में पिरोने का कार्य दुर्गा वाहिनी करती है। कार्यक्रम का संचालन पूजा ने किया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश प्रखंड अध्यक्ष मूलचंद प्रखंड संयोजक अनुपम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular